ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: लमगड़ा में सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर

घायलों को हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी लाया गया, निजी अस्पताल में उपचार जारी; हादसे के कारणों की जांच शुरू।

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान के पास उस समय हुआ, जब बेगनिया गांव की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी लाया गया। हेलीकॉप्टर एफटीआई हेलीपैड पर उतरा, जहां तहसीलदार कुलदीप पांडेय और सुशीला तिवारी अस्पताल की मेडिकल टीम पहले से मौजूद रही। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पहाड़ी आर्मी, संगठन विस्तार पर मंथन

You missed

error: Content is protected !!