ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के बैंकिंग सेवा प्रभाग के निर्देशानुसार 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की लालपुर शाखा द्वारा उदय लालपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अनिल निगल्टिया ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैंक की रोजगारपरक ऋण योजनाओं एवं बीमा सेवाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी. डी. नैनवाल ने डिजिटल बैंकिंग के लाभ, ऑनलाइन लेनदेन के सुरक्षित तरीकों तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर धीरज पांडे, चंद्रशेखर, उमेश आर्या, संतोष बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, हेमा देवी, मोहिनी देवी, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियो

You missed

error: Content is protected !!