ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एम. के. पांडे का 71 वर्ष की आयु में हल्द्वानी में निधन हो गया। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षाविदों में शोक की लहर है।

प्रो. एम. के. पांडे ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देते हुए शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी एवं डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह, प्रो. हृदेश मिश्रा, डॉ. स्पर्श भट्ट तथा डॉ. भारत घनश्याल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. पांडे का शिक्षा जगत में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!