ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आरटीओ हल्द्वानी ने यूनियनों के साथ शुरू की बैठकें, एंट्री प्वाइंट पर तैनात होंगे कर्मचारी; सुरक्षित ड्राइविंग के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

हल्द्वानी। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारिश के दौरान सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरटीओ हल्द्वानी अरविंद पांडे के नेतृत्व में विभाग अलर्ट मोड पर है।

आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि मानसून शुरू होने से पहले टैक्सी यूनियनों, बस यूनियनों और अन्य परिवहन संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में वाहन चालकों को भारी बारिश, फिसलन भरी सड़कों, तीखे मोड़ों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों से पहली बार पहाड़ों की ओर आने वाले पर्यटकों और व्यावसायिक वाहन चालकों को पहाड़ी मार्गों का पर्याप्त अनुभव नहीं होता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर कर्मचारियों की तैनाती की योजना बनाई है।

तैनात कर्मचारी पहाड़ों की ओर जाने वाले चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के दिशा-निर्देश देंगे तथा मानसून के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक करेंगे।

विभाग का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक की मौत दो घायल, गाड़ी को काटकर निकला शव

You missed

error: Content is protected !!