ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश

नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Ajay Bhatt ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विजयपुर, गोलापार में प्रस्तावित विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद सांसद ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  मासूम की मौत पर बड़ा एक्शन: दो डॉक्टरों समेत सात स्वास्थ्यकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, उपचार में लापरवाही और एंबुलेंस देरी के आरोप

You missed

error: Content is protected !!