ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

बागेश्वर। जिले के झिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस किशोरी की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार शाम करीब छह बजे घर से जंगल में घास लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले आसपास के जंगलों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने झिरौली थाने में तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास के जंगलों सहित संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसके लापता होने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया वीर शहीदों को नमन

You missed

error: Content is protected !!