ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। पंतनगर सिडकुल स्थित माइक्रोमैक्स कंपनी के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मंगलवार को ऊधम सिंह नगर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।

हरीश पनेरू ने कहा कि माइक्रोमैक्स कंपनी के कर्मचारियों को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने और श्रमिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। वहीं, प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : करंट ने छीनी दो जिंदगियां: पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप

You missed

error: Content is protected !!