ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

अल्मोड़ा। भिकियासैंण में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष विनोद भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, जिला प्रभारी दीपा भारती तथा अंबेडकर स्टडी सर्किल के प्रभारी करम राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री कमल किशोर, पनी राम, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंगल, कोषाध्यक्ष हरीश राम, कार्यालय मंत्री सुरेश चंद्र, मंत्री गणेश, देवी राम, महेश राम, सोशल मीडिया संयोजक करण कुमार, सह मीडिया संयोजक वेद प्रकाश, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्र, गणेश प्रसाद, उमेश चंद्र, जगत प्रकाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला देवी, भवन चंद्र आर्य, रानीखेत मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, प्रभु दयाल, सूरज कुमार सहित द्वाराहाट, सल्ट और रानीखेत विधानसभा क्षेत्रों के अनुसूचित जाति मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : वर्षाकाल में दूध उठान की समस्या पर हरीश पनेरू ने उठाई आवाज, डेयरी विकास निदेशक से मिलकर मांगा स्थायी समाधान

You missed

error: Content is protected !!