ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। देहरादून में सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोर के इलाज में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दाहिने गुर्दे में चोट लगने के बावजूद डॉक्टरों ने बाएं गुर्दे का ऑपरेशन कर दिया, जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

मामले में कोर्ट के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पांच डॉक्टरों और अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मैनपाल के पुत्र गौरव (15) 3 जुलाई 2022 को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें दाहिने हाथ और दाहिने गुर्दे में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें देहरादून के रिस्पना पुल स्थित प्रसाद मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. आलम ने उन्हें भर्ती किया। आरोप है कि कई घंटे तक ऑपरेशन नहीं किया गया और बाद में 4 जुलाई की रात केवल दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया गया।
परिजनों का आरोप है कि 5 जुलाई को डॉक्टरों ने घायल दाहिने गुर्दे की बजाय बाएं गुर्दे का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद गौरव की हालत लगातार बिगड़ती गई। परिजनों ने डिस्चार्ज की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मना कर दिया। 8 जुलाई की शाम हालत गंभीर होने पर किशोर को सिनर्जी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शिकायतकर्ता ने डॉ. आलम, डॉ. ऋतु गोयल, डॉ. शिवांकर आजाद, डॉ. अनुज और डॉ. बिलाल कलीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पंचम अपर सिविल जज भारती मंगलानी के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सभी आरोपितों और अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!