पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की अपील

हल्द्वानी। हरेला पर्व के अवसर पर एडीबी सहायतित परियोजना के अंतर्गत पीआईयू, डीएससी एवं राजश्यामा कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी प्रण लिया, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में पीआईयू, डीएससी एवं राजश्यामा कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा परियोजना से जुड़े अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.