ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी-काठगोदाम। लोकपर्व हरेला के अवसर पर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में नगर के दो स्थानों पर “हरेला प्रतियोगिता-2026” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण और प्रकृति संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

पहला आयोजन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लामाचौड़ में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल के संयोजन में हुआ, जिसमें 286 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दूसरा आयोजन हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के पॉलीशीट क्षेत्र में पूर्व प्रदेश आईटी संयोजक भुवन जोशी के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसमें 353 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दोनों कार्यक्रमों में कुल 639 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश ने कहा कि हरेला महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा, प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने महापौर गजराज सिंह बिष्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हरेला महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और हरित भविष्य के प्रति प्रेरित करने का सशक्त अभियान है।

लामाचौड़ प्रतियोगिता में हेमा पांडे ने प्रथम, मंजू अरोरा ने द्वितीय और नीलम जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पॉलीशीट प्रतियोगिता में भावना बिष्ट प्रथम, देवकी देवी द्वितीय और राधा बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। दोनों आयोजनों में 20-20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, त्रिवेणी गयाल, सचिन साह, प्रमोद बोरा, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, संजय दुम्का, संजय जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन; 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

You missed

error: Content is protected !!