प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने की घोषणा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर रहेगा फोकस

देहरादून/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन को और अधिक सक्रिय, गतिशील और प्रभावी बनाने की दिशा में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंह मेहता ‘जीतू’ द्वारा की गई।

घोषित सूची के अनुसार प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंह मेहता ने स्वयं पांच महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिलों का प्रभार अपने पास रखा है। उन्हें देहरादून ग्रामीण, कोटद्वार, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अभिषेक डबराल (देहरादून ग्रामीण) को उत्तरकाशी, टिहरी, रुड़की, देहरादून महानगर और ऋषिकेश का जिला प्रभारी बनाया गया है।

विनोद भट्ट (रानीखेत) को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और चमोली की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजय रावत (चमोली) को रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर और रानीखेत संगठनात्मक जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंह मेहता ‘जीतू’ ने कहा कि सभी नव-नियुक्त जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिला संयोजकों और जिला सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक आयोजनों और जनसंपर्क अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगा। सभी प्रभारियों को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

घोषणा के बाद प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नव-नियुक्त जिला प्रभारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.