ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय के ‘मिशन ग्रीन’ में एलुमनी नंदिता पांडे ने किया पौधारोपण, बोलीं— हरियाली ही जलवायु परिवर्तन से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यमकूटा ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का किया सम्मान, शिक्षकों की मांगों सहित नैनीताल के विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापननैनीताल : कूटा ने पूर्व सहायक कुलसचिव एन.एस. रजवार के निधन पर जताया गहरा शोक, उत्तराखंड आंदोलन व कर्मचारी हितों में योगदान को किया यादसुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन, नैनीताल पुलिस ने तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर किए सीज, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश: नियम तोड़े तो लाउडस्पीकर होगा सीज, होगी कानूनी कार्यवाहीपहली बार नैनीताल पहुंचे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी देहरादून में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं और शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद करीब तीन घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई प्रमुख चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया, जिससे पैदल यात्रियों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, मसूरी में भी बारिश आफत बनकर बरसी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर गलोगी धार के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कराया।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश में गंभीर चेतावनी जारी की है। रविवार को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों के लिए फिर से भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारी

You missed

error: Content is protected !!