ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

युवाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। 

ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे बोले— युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। जंतर-मंतर पर देश के युवाओं और विद्यार्थियों के साथ कथित लाठीचार्ज एवं दुर्व्यवहार के विरोध में कालाढूंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ कथित अत्याचार और बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। साथ ही इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से बर्खास्त किए जाने की भी मांग उठाई।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं और विद्यार्थियों पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने राष्ट्रपति से पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।

ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन शाह, गंगा सिंह बिष्ट, राजकुमार पांडे, हरीश आर्य, सरदार अमरीक सिंह, सभासद रोहित बुढलाकोटी, दीप सती, प्रेम बल्लभ जोशी, फूल सिंह कुमटिया, बालम बिष्ट, सुरेश बिष्ट, विपिन पांडे, स्वास्तिक उपाध्याय, कमल बिष्ट, रंजीत कौर, इंदिरा डंगवाल, धीरज भट्ट, सागर जोशी, गौरव भट्ट, जगदीश पांडे, सूरज मेहरा, हरजीत सिंह, वीरेंद्र रखोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत हल्द्वानी में तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू, युवाओं को उद्यमिता के लिए किया जा रहा प्रेरित
error: Content is protected !!