ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड शासन ने पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा चिकित्सकों की उपलब्धता को संतुलित करने के उद्देश्य से जारी की गई डॉक्टरों की तबादला सूची में एक बार फिर संशोधन किया है। अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता और स्थानीय जरूरतों का आकलन करने के बाद कई स्थानांतरण आदेशों में बदलाव किया गया है।

शासन की ओर से बुधवार को 38वीं संशोधित सूची जारी की गई। अब तक कुल 105 चिकित्सकों के स्थानांतरण किए जा चुके हैं, जबकि कई चिकित्सकों की तैनाती को यथावत रखने का निर्णय लिया गया है। सरकार का कहना है कि इन संशोधनों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी न हो और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।

इन चिकित्सकों की तैनाती यथावत रखी गई

डॉ. विक्रम सिंह – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहिया

डॉ. रोहित उपाध्याय – उप जिला चिकित्सालय, ऋषिकेश

डॉ. आलोक जैन – उप जिला चिकित्सालय, मसूरी

डॉ. परमार्थ जोशी – उप जिला चिकित्सालय, प्रेमनगर

डॉ. सतीश कुमार – उप जिला चिकित्सालय, कोटद्वार

डॉ. हेमा रावत पांगती – जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा

डॉ. खजान सिंह – उप जिला चिकित्सालय, मसूरी

डॉ. रोहित भंडारी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांव

डॉ. अंगद सिंह – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़कोट

डॉ. राहुल जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर

डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित – उप जिला चिकित्सालय, कर्णप्रयाग

डॉ. मनीष पंत – जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा

डॉ. बृजेश बिष्ट – उप जिला चिकित्सालय, हल्द्वानी

डॉ. हिमवंत सिंह बुदियाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ज्वालापुर (हरिद्वार)

डॉ. गोविंद पुजारी – उप जिला चिकित्सालय, श्रीनगर

डॉ. गीतिका खंडूड़ी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर

डॉ. पीयूष त्रिपाठी – जिला चिकित्सालय, देहरादून

डॉ. अमित सुकोटी – जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्थानांतरण प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्रों, विशेषकर दुर्गम पर्वतीय इलाकों में विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जरूरत के अनुसार आगे भी तबादला आदेशों में संशोधन किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  2027 चुनाव की तैयारियों में जुटे हरीश पनेरु, ओखलकांडा के दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क कर मांगा जनता का आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!