ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस खेल महोत्सव में विद्यालय के 450 से अधिक छात्र-छात्राएं फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

विशेष बात यह है कि प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह निःशुल्क किया गया है, जिसमें अन्य विद्यालयों के खिलाड़ी भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा उन्हें नशे और मोबाइल की लत जैसी बुराइयों से दूर रखते हुए सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। फुटबॉल जैसे टीम गेम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। इसी सोच के साथ विद्यालय लगातार खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट ज्योति प्रकाश तथा डीएसबी परिसर की निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रतियोगिता के आयोजन में फुटबॉल कोच एवं व्यायाम शिक्षक गोविंद सिंह बोरा, उपप्रधानाचार्य प्रवीण सती, आलोक साह, जनक बिष्ट, सागर सिंह, डॉ. रेनु बिष्ट, शाहनवाज, मीनाक्षी बिष्ट, उत्कर्ष बोरा, महेश, डॉ. नीलम जोशी, दीपक कोरंगा, गीतिका नेगी, मनीष कुमार, चन्द्र प्रकाश, दरपान सिंह, नवीन पाठक, मनोज कुमार, अवन्तिका गुप्ता, भावना साह, आलोक भट्ट, निशा बनौला, गोदांबरी, गोविंद नेगी, दिव्या ढैला, दिव्या पांडे, नेहा आर्या सहित विद्यालय के अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने महिला स्वयं सहायता समूहों को वितरित किए ऋण, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता पर किया जागरूक
error: Content is protected !!