ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तिकोनिया स्पा सेंटर सेक्स रैकेट: फरार संचालक राहुल जायसवाल पुलिस के शिकंजे में

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था कथित देह व्यापार, मुख्य संचालक गिरफ्तार

हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से संचालित किए जा रहे देह व्यापार मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

। करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी।

इस दौरान स्पा सेंटर के भीतर कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार संचालित होने का खुलासा हुआ था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया था। हालांकि स्पा सेंटर का संचालक राहुल जायसवाल पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया था।

तभी से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

लंबी तलाश के बाद आखिरकार हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययन

You missed

error: Content is protected !!