ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जर्जर भवनों पर सख्ती, डीएम ने नगर निगम को दिए कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल। नैनीताल जिले में जर्जर और असुरक्षित भवनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रेयाल ने कहा कि जिले में कई पुराने संरक्षित और अन्य भवन लंबे समय से उचित रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल हो चुके हैं। ऐसे भवन आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में नगर आयुक्त को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि जिले में मौजूद सभी जर्जर और असुरक्षित भवनों का सर्वे कर उनकी सूची तैयार की जाए। सूची तैयार होने के बाद संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर भवनों की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी भी संभावित हादसे को पहले ही रोकना और लोगों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यदि भवन मालिक नोटिस के बावजूद निर्धारित समय में आवश्यक कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी भवन स्वामियों से अपील की कि वे अपने भवनों की नियमित जांच कराएं और यदि भवन जर्जर स्थिति में है तो तत्काल उसकी मरम्मत या आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा प्रशासन इस अभियान की लगातार निगरानी करेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!