ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करो, हल्द्वानी से उठी बड़ी मांग, सैकड़ों गौ-रक्षक सड़कों पर, मुख्यमंत्री आवास करेंगे कूच 

जोगिंदर राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, सरकार से गौवंश संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाने की अपील

हल्द्वानी। गौ संरक्षण और निराश्रित गौवंश की समस्या को लेकर शनिवार को हल्द्वानी में करणी सेना के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर राणा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में गौ-रक्षकों और गौ-प्रेमियों ने गौवंश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में निराश्रित गौवंश सड़कों पर घूम रहा है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। साथ ही पर्याप्त देखभाल और संरक्षण के अभाव में गौवंश को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से गौशालाओं की संख्या बढ़ाने, गौवंश के रखरखाव के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने और संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को मजबूती से लागू करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर राणा ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख आधार हैं। यदि उन्हें राष्ट्र पशु का दर्जा दिया जाता है तो गौ संरक्षण के लिए प्रभावी नीतियां बनाने और उन्हें सख्ती से लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

जोगिंदर राणा ने रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रामनगर सहित पूरे उत्तराखंड के गौ-प्रेमियों, गौ-रक्षकों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन के माध्यम से सरकार तक यह मांग मजबूती से पहुंचाई जाएगी, ताकि गौ संरक्षण के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जा सकें।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने गौवंश के संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भीषण अग्निकांड: मां नैना देवी मंदिर के पास तीन दुकानों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!