ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। ग्राम पंचायत कमलुवागांजा मेहता के नीलकंठ विहार क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान मनीष भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत हल्द्वानी कौशल पांडे, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

अभियान के तहत क्षेत्र की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य के लिए कूड़ा संग्रहण वाहन और सफाई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान क्षेत्र में जगह-जगह जमा कूड़े को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग रखने के साथ ही घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा खुले में न फेंकने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

ग्राम प्रधान मनीष भट्ट ने कहा कि स्वच्छ गांव के निर्माण में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े का उचित निस्तारण करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और गांव को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियानों में सक्रिय भागीदारी की जाएगी।

अभियान के आयोजन से क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी और लोगों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!