ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

फायर टीम ने अग्निशमन उपकरणों की जांच कर स्टाफ को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बताए उपाय

रानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल व ड्रग फैक्ट्री का निरीक्षण

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। जनपद अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने और संस्थानों में आग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अग्निशमन केंद्रों की टीमें विद्यालयों, होटलों, रेस्टोरेंट, औद्योगिक प्रतिष्ठानों समेत विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं।

इसी क्रम में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री नरेश जोशी के नेतृत्व में फायर यूनिट ने डीएवी स्कूल ताड़ीखेत एवं ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फायर टीम ने दोनों संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और आग से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया। टीम ने संस्थान के स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

फायर कर्मियों ने स्टाफ को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के सही एवं सुरक्षित संचालन की व्यावहारिक जानकारी भी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आग लगने की प्रारंभिक अवस्था में किस प्रकार अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर आग को फैलने से रोका जा सकता है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय त्वरित और सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने संस्थान प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों को हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखने, समय-समय पर उनकी जांच कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की बात कही गई।

फायर यूनिट ने कहा कि आग से होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए सतर्कता, समय पर सूचना और अग्निशमन उपकरणों का सही इस्तेमाल बेहद महत्वपूर्ण है। विभाग द्वारा इस तरह के निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  इंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल

You missed

error: Content is protected !!