वैदिक पंचांग अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी शुरू हो जाएगी। साथ ही आज तृतीय चातुर्मास का 29वाँ दिन, बंगाल विजयादशमी, विद्यारम्भम् का दिन, मध्वाचार्य जयन्ती, मैसूर दसरा, काशी भरत मिलाप, भद्रा, पञ्चक, रवि योग है।
आज धनिष्ठा नक्षत्र शाम 07 बजकर 47 मिनट दिन रहेगा। उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा वहीं चंद्रमा मकर राशि में सुबह 7 बजे तक संचरण करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में संचरण करेंगे।
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचें। आज मकर राशि वालों की घर और काम से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में धैर्य के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। संपत्ति या घरेलू जरूरतों पर खर्च हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
कामकाज में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात साफ रखें। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ बातचीत से किसी समस्या का हल मिल सकता है। हालांकि, धन के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपको काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलना होगा। नौकरी में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के सदस्यों की बात सुनने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में अपने विचार रखने का अच्छा मौका मिलेगा और व्यापार में नए संपर्क लाभ दे सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने से सफलता मिल सकती है। रिश्तों में अहंकार से बचें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज अधूरे काम पूरे करने पर आपका ध्यान रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियों से बचें और किसी भी दस्तावेज को अच्छी तरह जांच लें। घर के खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सेहत के लिए पर्याप्त आराम करें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज साझेदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में किसी नए प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को टीम के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा। प्रेम जीवन में बातचीत से गलतफहमियां दूर करने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पैसों से जुड़े मामलों में पुराने हिसाब-किताब पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो, तो गुस्से के बजाय शांति से बात करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज रचनात्मक कामों और नई योजनाओं में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को ग्राहकों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में समय निकालें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज घर और काम से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में धैर्य के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। संपत्ति या घरेलू जरूरतों पर खर्च हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आपका ध्यान अपने कार्यों और योजनाओं पर अधिक रह सकता है। नौकरी में नए काम की शुरुआत करने या अपनी बात रखने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर चलें। भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आपको खर्च और बचत के बीच बैलेंस बनाकर चलना होगा। नौकरी में शांत रहकर काम करना बेहतर रहेगा। कारोबार में किसी भी नए सौदे से पहले जरूरी जानकारी जुटाएं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

