रामगढ़ रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में रामगढ़ रोड पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से बाइक टकराने के कारण बाइक चला रहे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों को बाइक और ट्रक के पिछले हिस्से से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई बाइक

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात भवाली की रामगढ़ रोड पर ट्रक संख्या यूके 04 सीबी-1944 सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के किसानों को धामी सरकार की बड़ी राहत, फसल नुकसान पर मिलेगी दोगुनी आर्थिक मदद; तीन महीने तक बिजली बिल भुगतान स्थगित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.