दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

हादसे में एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

पंतनगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

नगला गोल गेट के पास सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को छोड़ने किच्छा जा रही एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के मुखानी स्थित निशांत विहार निवासी 49 वर्षीय कुलदीप अरोड़ा पुत्र गुरुबख्श अरोड़ा और 48 वर्षीय गुलशन कुशवाहा सोमवार शाम बाइक से किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे जब वे नगला गोल गेट के पास पहुंचे, तभी सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को छोड़ने किच्छा जा रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुलदीप अरोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुलशन कुशवाहा को उपचार के लिए किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की जान जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।
आधार कार्ड और मोबाइल फोन से हुई पहचान
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन की मदद से मृतकों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि नगला गोल गेट के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर विवाद के बाद नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.