ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे डीके पार्क, पटेल चौक से निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति के गीतों के बीच निकली यह प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद चौक बाजार क्षेत्र, वार्ड संख्या-16 में संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

इसके बाद महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।

प्रातः 9 बजे नगर निगम प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में महापौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। इसके पश्चात महापौर एमबीपीजी कॉलेज, नैनीताल रोड पहुंचे, जहां उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के साथ मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में सहभागिता कर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया।

समारोह के दौरान महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

अपने संबोधन में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उनका लक्ष्य हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित शहर बनाना है।

महापौर ने कहा कि शहर के विकास में केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

अंत में महापौर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :  घुंघरुओं की झंकार के साथ गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, सुजाता नृत्यालय की कथक प्रस्तुति में दिखेगा देशभक्ति का रंग

You missed

error: Content is protected !!