ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

20 सितंबर तक काम शुरू करने का आश्वासन, तय समय पर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण देंगे प्रचंड अनिश्चितकालीन धरने और तालाबंदी की चेतावनी

नैनीताल। घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़े रहने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल के सह प्रभारी कुमाऊं मंडल राजीव लोचन के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने विभाग से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द धरातल पर शुरू कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। विशेष रूप से बीमार लोगों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर लगातार मांग किए जाने के बावजूद विभाग की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि अब सड़क निर्माण में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता लोक निर्माण विभाग के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रचंड और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने दिया 20 सितंबर तक काम शुरू कराने का आश्वासन

ग्रामीणों की नाराजगी और समस्या की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 20 सितंबर 2026 तक धरातल पर शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात भी कही।

अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल अपने प्रस्तावित आंदोलन को 20 सितंबर तक स्थगित कर दिया है। हालांकि ग्रामीणों और प्रतिनिधिमंडल ने साफ कर दिया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य वास्तव में शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि समय सीमा के बाद ग्रामीण बिना किसी अग्रिम सूचना के लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में प्रचंड अनिश्चितकालीन अनशन एवं तालाबंदी शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री प्रमोद सती, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, पीयूष जग्गी, रक्षित कबडवाल, लोकेश थुवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में वाहन चालकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

You missed

error: Content is protected !!