ब्रेकिंग न्यूज़

शराबी चालक समेत पांच हुड़दंगी गिरफ्तार, वाहन सीज; नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश—नशे में स्टेयरिंग थामा तो कार्रवाई तय

भवाली/नैनीताल। सड़क सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत भवाली पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोककर उसमें सवार छह लोगों को पकड़ा। मेडिकल परीक्षण में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। वहीं वाहन में सवार पांच अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में नशे में वाहन चलाने वालों और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात/नैनीताल जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

चौकी प्रभारी खैरना उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय और पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04-AS-9619 को रोककर जांच की गई। पुलिस के अनुसार वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसके अलावा वाहन में बैठे उसके पांच अन्य साथी शोर-शराबा कर सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस उत्पन्न कर रहे थे।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाहन में सवार सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में मेडिकल परीक्षण कराया। परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। वहीं वाहन में सवार अन्य पांच लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस के अनुसार कार्रवाई की जद में आए लोगों में विकास कुमार पुत्र भुवन आर्य, निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, अंबेडकर पार्क के पास, थाना काठगोदाम, नैनीताल शामिल है। इसके अलावा पारस मेहरा (22 वर्ष), अनुज सागर (24 वर्ष), बृजेश कुमार (23 वर्ष), चंदन आर्य (21 वर्ष) और अशोक कोहली (37 वर्ष) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। ये सभी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

नशे में वाहन चलाने वालों पर रहेगी नजर

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना केवल चालक के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और न्यूसेंस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  शराब से उजड़ता पहाड़: नशे की गिरफ्त में परिवार, बढ़ती हिंसा और बिखरते सपने
error: Content is protected !!