ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे देश और प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घर-घर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना कर रही हैं।

वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प ले रहे हैं।
लेकिन हल्द्वानी में इस बार रक्षाबंधन का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। विभिन्न मामलों में जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। जेल परिसर के बाहर बहनों की मौजूदगी और हाथों में राखियां भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को बयां कर रही थीं।
रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की अनुमति के बाद बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात की और उनकी कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधते समय कई बहनों की आंखें नम हो गईं। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और उनके जल्द घर लौटने की कामना की। इस दौरान भाई भी अपनी बहनों को देखकर भावुक नजर आए।
‘अगली राखी घर पर मनाएं भाई’
जेल पहुंचीं कई बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन उनके लिए हमेशा खुशी का पर्व रहा है, लेकिन जब भाई जेल में हो तो इस त्योहार की खुशी अधूरी लगती है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि अगली बार रक्षाबंधन के दिन उनके भाई जेल की चारदीवारी के भीतर नहीं, बल्कि परिवार के बीच अपने घर पर हों।
बहनों का कहना था कि वे अपने भाइयों के लिए राखी लेकर जेल पहुंची हैं, लेकिन उनके मन में खुशी के साथ-साथ चिंता और पीड़ा भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके भाई जल्द ही परिवार के बीच वापस लौटेंगे।
बहनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
जेल में बंद कुछ बंदियों की बहनों ने प्रशासन से भी अपील की कि यदि उनके भाई जमानत के पात्र हैं तो नियमानुसार उनकी जमानत और अन्य कानूनी प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। बहनों का आरोप है कि उनके भाई बेगुनाह हैं और उन्हें गलत तरीके से जेल भेजा गया है। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निर्णय संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही होगा।
रक्षाबंधन के मौके पर जेल के बाहर भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली। एक ओर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का धागा बांधा, तो दूसरी ओर उनके जल्द घर लौटने की उम्मीद भी अपने साथ लेकर गईं।

राखी के इन धागों में बहनों की दुआ, परिवार से बिछड़ने का दर्द और भाइयों के साथ फिर से सामान्य जिंदगी शुरू करने की आस साफ नजर आई।

यह भी पढ़ें :  ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा

You missed

error: Content is protected !!