ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल। नैनीताल में S.S. Snooker Club द्वारा आयोजित फाइनल स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए शीलू कुमार को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर शीलू कुमार ने क्लब के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं खिलाड़ियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शीलू कुमार ने कहा कि खेल केवल जीत-हार या प्रतियोगिता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल इस बात की है कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही मंच, उचित संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए। यदि युवाओं को समय पर अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो वे प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

शीलू कुमार ने कहा कि उनकी कामना है कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ें। खेलों के माध्यम से युवा न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे, बल्कि अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचेंगे।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं और अपनी प्रतिभा को लगातार निखारते रहें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सफलता ही समाज और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की पहचान बनेगी।

शीलू कुमार ने अपने संदेश में कहा, “युवा आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा क्षेत्र आगे बढ़ेगा। खेलेंगे युवा, तभी खिलेगा क्षेत्र।”

उन्होंने S.S. Snooker Club द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और स्नूकर जैसे खेलों के लिए मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत किया जा सके तथा नैनीताल की प्रतिभाएं बड़े मंचों तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें :  61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.