ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

उत्तराखण्ड में कहर बरपा रहा मानसून बरसाती नाले में बही कार 2 कालेज स्टूडेंट्स की चली गई जिंदगी और चमत्कारिक रूप से बची एक छात्रा….
देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली स्थित पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव की चपेट में आने से एक क्रेटा कार बह गई।

हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल अवस्था में बरामद हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डाकपत्थर टीम ने मौके पर पहुंचकर रातभर रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार संख्या RJ 13 CE 5641 में एक युवक और दो युवतियां सवार थे। क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण कंडोली पुल के पास पानी का बहाव अचानक काफी तेज हो गया। इसी दौरान कार तेज बरसाती पानी की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बहाव के साथ बह गई।
घटना की सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की डाकपत्थर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रात का अंधेरा, तेज बारिश और उफनाते बरसाती पानी के बीच एसडीआरएफ जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू एवं सर्च अभियान शुरू किया।
एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के बरसाती नाले और बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग की। इस दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में बरामद किया गया। एसडीआरएफ जवानों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वहीं, सर्चिंग अभियान के दौरान कार सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान का शव बरामद किया गया। इसके अलावा कार में सवार एक अन्य युवती का शव भी बरामद हुआ। दोनों शवों को एसडीआरएफ टीम ने बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रतिकूल मौसम, घने अंधेरे और तेज बरसाती बहाव के बावजूद एसडीआरएफ के जवानों ने पूरी रात लगातार अभियान चलाया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसाती नालों, पुलों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने के दौरान विशेष सावधानी बरतें और खतरे की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार,महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.