ब्रेकिंग न्यूज़

न्यू ईयर के जश्न से पहले क्राइम केस आया सामने

रिसोर्ट मालिक और पर्यटक के बीच मारपीट का मामला

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। थर्टी फर्स्ट जश्न से पहले ही क्राइम केस सामने आया है। जहाँ पर्यटकों और व्यवसाइयो के बीच विवाद हो गया। मामला नैनीताल के घटगढ़ का है।

जहां वाहन ओवरटेक करने को लेकर पर्यटकों और रिसॉर्ट संचालक में विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान पर्यटकों ने रिवाल्वर से गोली चला दी, जिसमें रिसॉर्ट संचालक घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के घटगढ़ क्षेत्र में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हरियाणा से आए पर्यटकों व स्थानीय रिसॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान हरियाणा निवासी पर्यटक ने अपनी रिवाल्वर निकालकर रिसॉर्ट संचालक पर फायर कर दिए, इस दौरान रिसॉर्ट संचालक अरविंद कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को हल्द्वानी पहुंचाया गया। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है।

अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत 13 घायल, तीन की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.