ब्रेकिंग न्यूज़

“तलचौना में बाघ का आतंक: घरों के करीब पहुंचा शिकारी, ग्रामीणों में दहशत; बोले- हादसे से पहले जागे सरकार”

अल्मोड़ा/जागेश्वर। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलादेवी विकासखंड अंतर्गत तलचौना क्षेत्र में बाघ की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अब आबादी वाले क्षेत्र के बेहद करीब पहुंच रहा है और घरों के आसपास उसकी आवाजाही से लोगों में भय बना हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक, रात के समय घर से बाहर निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाघ इसी तरह आबादी के आसपास घूमता रहा तो किसी भी समय गंभीर अनहोनी हो सकती है।

ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और अकेले बाहर जाने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही आसपास बाघ दिखाई देने पर उसे पकड़ने या उसका पीछा करने के बजाय तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग से तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़ी घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके।

अपील: तलचौना और आसपास के ग्रामीण सतर्क रहें, विशेषकर रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलें और बाघ की मौजूदगी की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी कार पर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, युवक की मौत; चार लोग गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.