ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम विवाह के बाद किसी बात को लेकर हुआ विवाद, घायल पति का कराया गया उपचार; दोनों पक्षों की सहमति से मामला हुआ शांत

हल्द्वानी। शहर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब गुस्से में पत्नी ने अपने पति की जांघ पर चाकू घोंप दिया।

अचानक हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। घायल पति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

बताया जा रहा है कि पति की उम्र करीब 37 वर्ष, जबकि पत्नी की उम्र 32 वर्ष है। दोनों ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था और वर्तमान में हल्द्वानी में साथ रह रहे हैं।

किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने चाकू से पति की जांघ पर वार कर दिया।

चाकू लगने से पति घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी लेने में जुटी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद पत्नी ने अपने पति से माफी मांगते हुए ‘सॉरी’ कहा।

इसके बाद पति-पत्नी के बीच बातचीत हुई और दोनों ने आपसी सहमति से विवाद को खत्म करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि मामले को आगे नहीं बढ़ाया गया और दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

फिलहाल, पति-पत्नी के बीच हुए इस विवाद की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में उठाया गया एक कदम किस तरह गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है, यह घटना इसका उदाहरण है।

यह भी पढ़ें :  भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में भारी तबाही, कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मांगा आपदा राहत पैकेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.