ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरीआज का राशिफल : 12 अगस्त 2026

कैंची धाम/नैनीताल। सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर परम पूज्य संत नीम करोली महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। इस विशेष अवसर पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की ओर से प्रतिष्ठित विश्व रिकॉर्ड सम्मान से भी नवाजा जाएगा।

बताया गया है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई है। बेहद कम उम्र में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अनूप्रिया नागर ने अपनी बचत से इस दिव्य एवं प्रेरणादायक फिल्म का निर्माण किया।

फिल्म की असाधारण सफलता के बाद अनूप्रिया नागर अब कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा के चरणों में आभार व्यक्त करेंगी और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। आध्यात्मिक आस्था और फिल्म की सफलता से जुड़े इस विशेष अवसर को लेकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल है।

कार्तिक पालीवाल करेंगे विश्व रिकॉर्ड सम्मान प्रदान

इस अवसर पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल स्वयं कैंची धाम पहुंचेंगे। वह अनूप्रिया नागर को प्रतिष्ठित विश्व रिकॉर्ड पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान युवा प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों का भी प्रतीक है। मात्र 21 वर्ष की आयु में फिल्म निर्माण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली अनूप्रिया नागर की उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

आस्था और उपलब्धि का बनेगा विशेष संगम

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में होने वाला यह अवसर आस्था और उपलब्धि के अनूठे संगम के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर युवा निर्मात्री अपनी फिल्म की सफलता के लिए नीम करोली बाबा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगी, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड सम्मान के माध्यम से नई पहचान मिलेगी।

कैंची धाम में अनूप्रिया नागर के आगमन और सम्मान समारोह को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बनी हुई है। ‘हनुमान अंश’ की सफलता, युवा प्रतिभा की उपलब्धि और नीम करोली बाबा के प्रति आस्था—इन तीनों का संगम शनिवार को कैंची धाम में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी द्वारा किया गया शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.