ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी : चकलुवा में महिलाओं का फूटा आक्रोश: महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल सड़क और बिजली-पानी संकट पर सरकार को घेरा; इथेनॉल प्लांट बंद करने की मांगहल्द्वानी : गौलापार में सजा क्रिकेट का महाकुंभ: यूजीबी चैंपियंस लीग T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापनहल्द्वानी : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईनन्दा देवी महोत्सव में युवाओं की अहम भूमिका, सेवा और सहयोग के लिए श्री राम सेवक सभा में हुई बैठकभारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर पुलिस को ही दे रहा था गच्चा, नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग में दबोचा रामपुर का फर्जी जासूस ; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अपराधियों को कड़ी चेतावनी— “फर्जीवाड़ा करके रौब झाड़ने की सोचना भी मत, नैनीताल पुलिस का कानून जब तोड़ेगा तो सीधे सलाखें दिखेंगी!

हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी को रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके आकस्मिक निधन से सूचना विभाग, पत्रकारिता जगत, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनपद के विभिन्न विभागों में गहरा शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने चित्रशिला घाट पहुंचकर दिवंगत जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार, 12 सितंबर की दोपहर आकस्मिक हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय जोशी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रविवार, 13 सितंबर को प्रातः उनके निवास स्थान बीके पुरम, रेनबो पब्लिक स्कूल के निकट, बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी से अंतिम यात्रा निकाली गई। प्रातः 8 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा में सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट ले जाया गया, जहां पूरे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

चित्रशिला घाट पर अंतिम विदाई देने वालों में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैनीताल हंसादत्त पांडे, संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि के.एस. चौहान, संपादक कमलेश भट्ट, जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट तथा प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों, सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शोकाकुल परिजनों ने भी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल अत्यंत गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के साथ अपने आत्मीय संबंधों एवं उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया।

इस अवसर पर सभी ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन और असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

14 सितंबर को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में होगी शोक सभा

स्वर्गीय जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में 14 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा आयोजित की जाएगी। शोक सभा में सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनपद के पत्रकार बंधु, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

शोक सभा के माध्यम से गिरिजा शंकर जोशी के व्यक्तित्व, उनके कार्यकाल और सूचना विभाग के साथ-साथ मीडिया जगत में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सामूहिक श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  सनसनी : उत्तराखंड में फंदे से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव, जांच में जुटी पुलिस

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.