नैनीताल के गरमपानी में भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का फूल माला पहन कर जोरदार स्वागत किया 

गरमपानी में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, केंद्र सरकार और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

नैनीताल। राज्यसभा सांसद बनने के बाद दिनेश आर्य के पहली बार गरमपानी मंडल पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर गरमपानी में रोड शो निकाला गया और आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर सांसद दिनेश आर्य का जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भारतीय जनता पार्टी गरमपानी मंडल की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने की। कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद दिनेश आर्य का स्वागत करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा नेता हेम आर्य ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर केंद्र सरकार और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने सांसद को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मंडल प्रभारी प्रकाश आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल, भाजपा नेता हेम आर्य, भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अम्बा दत्त आर्य, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबान सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री राकेश कपिल, भगवत सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह और योगेश सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने सांसद दिनेश आर्य का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। नेताओं ने आशा व्यक्त की कि दिनेश आर्य के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को उचित मंच पर उठाने के साथ जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

गरमपानी मंडल में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक सक्रियता का प्रतीक रहा। अंत में सांसद दिनेश आर्य को राज्यसभा की नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.