ब्रेकिंग न्यूज़

 न्यू ऑन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल, जैनोली ने बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। रानीखेत विधानसभा के अन्तर्गत जैनोली मे न्यू ऑन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल ने बड़ी धूमधाम से मनाया अपना अपना वार्षिकोत्सव। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल, विशिष्ट अतिथि वनक्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। 

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने विद्यालय को कुछ कम्प्यूटर आइटम दिये। उन्होंने विद्यालय को अपनी विधायक निधि से विद्यालय भवन के बनाने के लिए पांच लाख की घोषणा की।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार और अभिभावको को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक शकर राम, प्रदेश अध्यक्ष एस सी मोर्चा समीर आर्या, प्रदेश महामंत्री एस सी मोर्चा दर्पण कुमार, अभिभावक संघ अध्यक्ष पान सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, मंडल महामंत्री रमेश खनायत, प्रवीण कुमार, पूर्व प्रधान प्रदीप बिष्ट, दीवान सिंह, दीपक कुमार, प्रकाश चंद्र, सुबेदार ध्यानसिंह, खुशाल सिंह, खुशाल राम, किशन राम, विजय कुमार, ललित मेहरा, रणजीत सिंह, कैलाशम उप्रेत, कृष्ण सिंह फर्त्याल सहित विद्यालय के शिक्षक गण व अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.