नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के तहत रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव के सीधा प्रसारण के साथ नंदा महोत्सव के विभिन्न पक्षों से जुड़ी फोटोग्राफ प्रदर्शनी, जन्माष्टमी, नैनीताल की समस्याओं, ऐपण, इको प्रिंटिंग, हैपीनेस, आर्ट ऑफ लिविंग, आशीर्वाद क्लब तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भागीदारी की।
स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नीरज बिष्ट, सागर सोनकर, दीपा बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, मिथिलेश पांडे, मोहित लाल साह, इंजीनियर विवेक धर्मशक्तू, तुलाराम टम्टा, अशोक साह, डॉ. किरण तिवारी, रेशमा टंडन, मोनिका साह, अनूप साह, डॉ. सीसी पंत, शिखा साह, रेखा कंसल, डॉ. रेखा त्रिवेदी, मानसी गर्ग, गीता साह, सिम्मी अरोड़ा, कविता सनवाल, वंदना मेहरा और मारुति साह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आयोजित चर्चा में डॉ. अवस्थी, डॉ. दुग्ताल, डॉ. द्रौपदी गैब्रियल, डॉ. मोनिका कांडपाल, मनराल, बिष्ट, किशोर जोशी और मृणाल नेगी ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
सायंकालीन सत्र में ‘आराधन ही शक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भवन बिष्ट, हरीश राणा, मोहित साह और डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, आराधना और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण से जुड़े विचार साझा किए गए।
विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. कपिल जोशी, डॉ. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति और नवीन पांडे ने किया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महोत्सव की गतिविधियों का आनंद लिया।
इसके बाद पंच आरती का आयोजन किया गया। इसमें न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और चीफ स्टैंडिंग काउंसिल पूर्ण सिंह बिष्ट समेत अन्य श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा की आरती की। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
महोत्सव के आयोजकों के अनुसार कल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।




























