ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथनहल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

हल्द्वानी। तल्ली बमौरी-लालडांट क्षेत्र के शक्तिनगर फेज-1 में शनिवार रात दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गया। सड़क पर हुए हंगामे, गाली-गलौज और चीख-पुकार से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विवादों पर चिंता जताते हुए पुलिस-प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शक्तिनगर फेज-1 में बने मजदूर क्वार्टरों में रहने वाले लोगों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आरोप है कि शनिवार रात भी किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

करीब 59 मजदूर क्वार्टरों को लेकर उठ रहे सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में प्रकाश पाटनी, विनोद शर्मा और नीता जोशी के प्लॉटों में कुल करीब 59 मजदूर क्वार्टर बने हुए हैं। लोगों का दावा है कि इन क्वार्टरों में रहने वाले कुछ लोगों के बीच आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और विवाद की स्थिति बनती रहती है। स्थानीय लोगों ने चाकूबाजी और मारपीट जैसी घटनाओं के आरोप भी लगाए हैं।

लोगों का कहना है कि लगातार होने वाले विवादों का असर अब पूरी कॉलोनी के माहौल पर पड़ रहा है। शनिवार रात हुई पत्थरबाजी के बाद स्थानीय परिवारों में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

क्षेत्रवासियों ने सबसे ज्यादा चिंता महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जताई है। उनका कहना है कि आए दिन होने वाले विवाद और हंगामे के कारण परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है। महिलाएं और बच्चियां घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विवादों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और विवाद पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को लोगों ने किया प्रदर्शन, पार्षद को सौंपा ज्ञापन

शनिवार रात की घटना के बाद रविवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। लगातार बिगड़ते माहौल से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर मजदूर क्वार्टरों से जुड़ी समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पार्षद चंदन मेहता को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। लोगों ने कहा कि कॉलोनी में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और लगातार विवाद करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

नोट: मजदूर क्वार्टरों में रहने वाले लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोप स्थानीय निवासियों के दावे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच/आधिकारिक कार्रवाई के आधार पर ही होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क हादसे में गंभीर घायल नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.