ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। वीकेंड और रविवार के चलते नैनीताल एवं कैंचीधाम क्षेत्र में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात का दबाव बढ़ गया।

बड़ी संख्या में वाहनों के लगातार पहुंचने को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने रविवार 04 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं फील्ड में उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली और विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की।

एसएसपी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने बढ़ते यातायात दबाव के बीच वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया। डायवर्जन प्लान लागू होने के बाद भारी संख्या में वाहनों का आवागमन और एग्जिट लगातार जारी रहा। पुलिसकर्मियों को प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील यातायात प्वाइंटों पर तैनात कर यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे और फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद पुलिस द्वारा सिस्टमेटिक और प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट पर जोर दिया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी रहा।

यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी संचार नैनीताल, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय स्टाफ, पीएसी और होमगार्ड सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल फील्ड में तैनात रहा।

पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार यातायात की स्थिति पर नजर रखी गई और आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट एवं नियंत्रित किया गया। एसएसपी ने फील्ड में तैनात पुलिस बल का लगातार मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस का कहना है कि भारी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात है।

नैनीताल एवं कैंचीधाम आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से पुलिस द्वारा निर्धारित यातायात प्लान का पालन करने और पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में 13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, 12 विद्यालयों के 140 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.