ब्रेकिंग न्यूज़
एक तरफ श्रद्धालुओं की कतार, दूसरी तरफ वाहनों का फ्लो—दोनों मोर्चों पर सफल रहा पुलिस मैनेजमेंट; SSP की रणनीति में शटल सेवा, डायवर्जन और एग्जिट प्लान ने निभाई अहम भूमिकाकुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का दूसरा दिन: उन्नत पदार्थ विज्ञान से लेकर शोध में एआई के उपयोग तक विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण विचारचंपावत में SIR को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘कांग्रेस इस बार ही क्यों मचा रही है हल्ला?’भूमिधरी अधिकार को कैबिनेट की मंजूरी, कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने फैसले को बताया जनहित में ऐतिहासिक कदमनैनीताल में 13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का आगाज, 140 छात्र-छात्राओं ने दिखाया शतरंज का हुनर

पट्टेदारों-कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार देने के फैसले का कैड़ा ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वागत किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि सरकार का यह निर्णय वर्षों से भूमि संबंधी अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों और कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। इस फैसले से वर्षों से इन जमीनों पर निवास कर रहे परिवारों को उनका वास्तविक मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ होगा।

उन्होंने कहा कि खाम लैंड, वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि पर लंबे समय से रह रही जनता की भावनाओं और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भूमि पर अधिकार मिलने से लोगों को अपने घर और संपत्ति को लेकर स्थायित्व मिलेगा तथा भविष्य में उन्हें कई तरह की परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से नैनीताल जिले के नगर पंचायत लालकुआं से संबंधित निर्णय का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लालकुआं क्षेत्र में संबंधित पट्टेदारों एवं कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने तथा वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण (Regularization) संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिलना क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भूमि संबंधी अधिकार मिलने से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा और स्थायित्व की भावना मजबूत होगी। इसके साथ ही लोग अपनी भूमि और भवन से जुड़े कार्यों को अधिक सुगमता से आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार जनहित, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। कैबिनेट के इस फैसले से हजारों परिवारों को लाभ मिलने के साथ ही स्थानीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो वर्षों से भूमि पर अपने अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और पूरी राज्य सरकार का जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में चौथे राउंड की मतगणना पूरी, निर्दलीय आर्यन बेलवाल आगे....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.