ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल मे 13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का गोवर्धन हॉल, शुभारंभ हुआ

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित 13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का रविवार को मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी, मनोज बिष्ट ‘गुड्डू’ सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

चैंपियनशिप में नैनीताल औएर आसपास के विभिन्न विद्यालयों से कुल 140 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज नैनीताल, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल, बिड़ला विद्या मंदिर, सनवाल स्कूल, सैनिक स्कूल नैनीताल, जीडी गोयनका नौकुचियाताल, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, रामा मोंटेसरी स्कूल नैनीताल, सेंट सेंट्स नैनीताल, सेंट मेरी तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

पांच राउंड में होगा मुकाबला

आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड खेले जाने हैं। शतरंज प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, रणनीतिक सोच, सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता और खेल भावना को विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली स्तर पर शतरंज को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने बताया कि खबर लिखे जाने तक लंच तक प्रतियोगिता के तीन राउंड पूरे हो चुके थे। शुरुआती तीन राउंड के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों में कई खिलाड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

इन खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त

अंडर-9 वर्ग: अद्रिजा पांडे

अंडर-11 वर्ग: आचित्य उपाध्याय और रिभ्या जोशी संयुक्त रूप से आगे

अंडर-13 वर्ग: रुचिर बिष्ट, राघव तिवारी, शुभांशु दत्ता और कुषार्ग सिंह संयुक्त रूप से बढ़त पर

अंडर-15 वर्ग: अभिराज सिंह ढैला और दिव्यांश चंदोला

अंडर-18 वर्ग: अर्जुन सिंह, आयुष गर्ग, निखिल सिंह और श्रद्धांस गंगवार बढ़त बनाए हुए हैं

प्रतियोगिता के आगामी राउंड में खिलाड़ियों के बीच मुकाबला और अधिक रोचक होने की उम्मीद है। सभी प्रतिभागी अपनी-अपनी श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करने के लिए प्रयासरत हैं।

विजेताओं को ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समिति का कहना है कि शतरंज केवल एक खेल नहीं बल्कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का प्रभावी माध्यम भी है। इससे बच्चों में धैर्य, अनुशासन, विश्लेषण क्षमता और रणनीति बनाने की क्षमता विकसित होती है।

प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका में शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, विश्व केतु वैद्य, मोहम्मद बिलाल, मुकेश बच्चन और मोहम्मद मतलूब रहे। वहीं विभिन्न विद्यालयों के शतरंज कोच विक्रम रावत, अमित कुमार, मोहम्मद वसीम, भूपेंद्र, मयंक रावत और संदीप भी प्रतियोगिता में मौजूद रहे।

पर्वतीय सांस्कृतिक समिति ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया। समिति ने प्रतिभागियों को आगामी राउंड के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गर्दन का दर्द ठीक कराने के लिए लिया ‘झटका’, महिला की मौत से मचा हड़कंप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.