फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने टीम संग किए कैंची धाम के दर्शन, बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद

नैनीताल। देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या अपनी टीम के साथ मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे।

यहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी भी मौजूद रहीं।

कैंची धाम पहुंचने पर अभिनेता एवं उनकी टीम ने मंदिर परिसर में दर्शन कर क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्ता को महसूस किया।आस्था, सेवा और जनसहयोग का संदेश—कैंची धाम पहुंचे अभिनेता शोभिनव सत्या ने लिया बाबा जी का आशीर्वाद, पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा; बाबा के दरबार से जनहित में खास संदेश—यातायात नियमों का पालन करें, व्यवस्था में सहयोग दें

उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए देश-विदेश से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।आस्था, सेवा और जनसहयोग का संदेश—कैंची धाम पहुंचे अभिनेता शोभिनव सत्या ने लिया बाबा जी का आशीर्वाद, पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा; बाबा के दरबार से जनहित में खास संदेश—यातायात नियमों का पालन करें, व्यवस्था में सहयोग दें

इस दौरान अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए तैनात नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सेवा भाव से यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिल रही है।आस्था, सेवा और जनसहयोग का संदेश—कैंची धाम पहुंचे अभिनेता शोभिनव सत्या ने लिया बाबा जी का आशीर्वाद, पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा; बाबा के दरबार से जनहित में खास संदेश—यातायात नियमों का पालन करें, व्यवस्था में सहयोग दें

उन्होंने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

साथ ही उन्होंने लोगों से व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।आस्था, सेवा और जनसहयोग का संदेश—कैंची धाम पहुंचे अभिनेता शोभिनव सत्या ने लिया बाबा जी का आशीर्वाद, पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा; बाबा के दरबार से जनहित में खास संदेश—यातायात नियमों का पालन करें, व्यवस्था में सहयोग दें

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल ने अभिनेता शोभिनव सत्या, रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

कैंची धाम में अभिनेता के पहुंचने की खबर के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

अभिनेता ने बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में दर्शन को अपने लिए आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए जनहित में श्रद्धालुओं से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सचिवालय रक्षक अभ्यर्थियों की मांगों पर शासन की चुप्पी के खिलाफ 6 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में शांतिपूर्ण धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.