राज्यपाल के समक्ष चाणक्य पीजी कॉलेज का दमदार प्रदर्शन, RTI राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीती विजेता ट्रॉफी; शांभवी सिंह और अर्जुन प्रताप सिंह बने सर्वश्रेष्ठ वक्ता

शांभवी सिंह को मिला प्रथम सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार, अर्जुन प्रताप सिंह ने हासिल किया तृतीय स्थान; राज्यपाल ने विजेता टीम को किया सम्मानित

रुद्रपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित डॉ. आर.एस. टोलिया राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 में चाणक्य पीजी कॉलेज, रुद्रपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश के 31 महाविद्यालयों की टीमों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता, विषय की गहरी समझ और प्रभावशाली वक्तृत्व कला का परिचय देते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखने का अवसर मिला। प्रतियोगिता का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष: सुधार या सुदृढ़ क्रियान्वयन” निर्धारित किया गया था। प्रतिभागियों ने इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर विचार प्रस्तुत करते हुए सूचना के अधिकार की प्रासंगिकता, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक का पैर कटा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.