नैनीताल में नवरात्रि के पहले दिन माँ नयना देवी मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, ने माँ नयना देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन नैनीताल स्थित प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिली।
इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी मां नैना देवी के दर्शन करने मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां नैना देवी का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में जाह्नवी कपूर की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान अमर नैना देवी मंदिर समिति के सदस्य सुरेश मिलकानी और बसंत जोशी ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का स्वागत किया। उन्होंने जाह्नवी कपूर को माता की चुनरी और मां नैना देवी की तस्वीर भेंट की।
अभिनेत्री ने श्रद्धापूर्वक माता की चुनरी स्वीकार की और मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
नवरात्रि के प्रथम दिन मां नैना देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इसी बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के मंदिर पहुंचने से माहौल और भी खास हो गया। उन्हें देखने के लिए मंदिर परिसर के आसपास प्रशंसकों की उत्सुकता देखने को मिली।
जाह्नवी कपूर ने शांत भाव से मंदिर में पूजा की और मां नैना देवी के दर्शन किए।
उनके नैनीताल पहुंचने और मंदिर में पूजा-अर्चना करने की खबर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी रही।

