कालाढूंगी विधानसभा से चुनाव लड़ने को तैयार गजराज बिष्ट, BJP में बढ़ सकती है हलचल

पिछली बार माने, इस बार मैदान में उतरने को तैयार! गजराज बिष्ट ने ठोकी दावेदारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कालाढूंगी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है।

उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कालाढूंगी विधानसभा की राजनीतिक पिच पर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट लंबे समय से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और लगातार जनसंपर्क को उनकी राजनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब उन्होंने जिस अंदाज में अपनी दावेदारी पेश की है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं।
लेकिन अब परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं। गजराज बिष्ट ने क्रिकेट की भाषा में अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि वह कालाढूंगी विधानसभा की पिच पर ओपनर बल्लेबाज के रूप में उतरने और फ्रंट फुट पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनकी मजबूत दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी इस बार गजराज बिष्ट को कालाढूंगी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका देगी या पार्टी एक बार फिर किसी अन्य चेहरे पर भरोसा जताएगी? फिलहाल, गजराज बिष्ट के बयान ने कालाढूंगी की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
आने वाले समय में पार्टी के भीतर दावेदारों की सक्रियता और नेतृत्व के फैसले पर सभी की नजरें रहेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कालाढूंगी विधानसभा की राजनीतिक पिच पर गजराज बिष्ट को ओपनिंग करने का मौका मिलता है या उन्हें एक बार फिर पार्टी के फैसले का इंतजार करना पड़ता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.