12 नवंबर 2026: तृतीया तिथि शाम छह बजे के बाद चतुर्थी में बदल जाएगी. आज मंगलदेव कर्क की नीच अवस्था से बाहर निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और गुरुदेव व केतु के साथ बैठेंगे।

ज्येष्ठा नक्षत्र के मालिक बुध होते हैं और बुध के नक्षत्र में चंद्रमा मंगल के घर में बने हुए हैं। कंट्राडिक्ट्री फेज है। यह ज्ञानार्जन के लिए बहुत अच्छा समय होगा, रिसर्च के लिए। किसी चीज को पाने के लिए, नैसर्गिक ज्ञान के लिए, आध्यात्मिक ज्ञान के लिए यह एक अच्छा समय होगा।

मानसिक स्थिति में बनी रहती है, लेकिन किसी चीज से निकलते भी हैं। तो एक अच्छी स्थिति कही जाएगी काल पुरुष के अष्टम भाव में बुध के नक्षत्र में। अब एक तरीके से इस सायंकाल के बाद आप वृश्चिक से धनु में जा रहे हैं। तो कहीं खराब स्थिति से आप बौद्धिक स्थिति के कारण, बौद्धिक अच्छी स्थिति के कारण आप निकल रहे हैं। ज्येष्ठा की भी शांति कराई जाती है, मूल का ही एक रूप माना जाता है। तो जो बच्चे ज्येष्ठा में पैदा होते हैं, उनकी भी शांति कराने का विधान है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि –

सायंकाल तक किसी भी तरीके का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए, इसके बाद आपकी अच्छी स्थिति की शुरुआत हो जाएगी और स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से ही अच्छी है तथा व्यापारिक स्थिति भी अच्छी हो जाएगी, इस समय लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि –

यदि कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या नई शुरुआत करनी हो, तो वे सायंकाल से पहले कर लें क्योंकि अभी आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है और प्रेम संबंध भी अच्छे बन रहे हैं, कुल मिलाकर यह एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। इस दौरान लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि –

परेशानी वाला समय अब खत्म हो रहा है, आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी तथा स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा होने वाला है, माता काली जी को प्रणाम करते रहना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि –

यह मध्यम समय कहा जाएगा क्योंकि आपका स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। इस दौरान आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन यह थोड़ा परेशानी भरा समय है जो आपको बहुत कुछ सिखाएगा पर परेशान करके सिखाएगा। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, बजरंगबली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि –

अपनी भावुकता पर काबू रखकर लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना चाहिए, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है; हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति बेहतर है और भावुक होकर कोई निर्णय न लें, साथ ही पीली वस्तु पास रखना व भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि –

पराक्रम रंग लाएगा और भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं, लेकिन गृह कलह का भी संकेत मिल रहा है; बाकी प्रेम व संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार अच्छा रहेगा और शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि –

व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होने वाली है और अपनों का साथ रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी पर व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, जिसके लिए पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि –

लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा; स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी, प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार है तथा व्यापारिक स्थिति अच्छी है, और यदि निवेश करना चाहते हैं तो सायंकाल से पहले कर लें व पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि –

मानसिक परेशानी खत्म होने वाली है और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है लेकिन कोई खराबी नहीं है, जबकि व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है; बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मकर राशि –

आय की स्थिति से जुड़ा कोई विचार, जोखिम भरा निर्णय या यात्रा की योजना हो तो उसे शाम से पहले शुरू कर लें। इनका प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है और काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

व्यापार में मजबूती आ रही है, आय सुदृढ़ हो रही है, यात्रा की योजना बन रही है और अच्छे समाचार मिल रहे हैं; स्वास्थ्य और व्यापार सब बढ़िया है तथा लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि-

भाग्य साथ दे रहा है, रोजी-रोजगार में तरक्की हो रही है, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने के योग हैं। हालांकि यह एक शुभ समय है लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें; प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  10 नवंबर से बदलेगा पहाड़ों का मौसम! उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.