भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भद्रेठा में खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों और किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, जैविक खाद के उपयोग तथा खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और बेहतर गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों का उत्पादन किया जा सकता है।

कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों, उद्यान विभाग की ओर से फल एवं सब्जी उत्पादन तथा पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं के बेहतर रखरखाव और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने किसानों से पारंपरिक कृषि ज्ञान के साथ आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने की अपील की। साथ ही खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्राकृतिक जैविक पद्धतियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करना और कृषि भूमि को सुरक्षित रखते हुए टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना रहा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, ITI गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार; 6 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.