एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का महिला एवं बाल अपराधों पर सख्त एक्शन, होटल में ले जाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप; जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत होगी कठोर कार्रवाई

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही नैनीताल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग से जुड़े इस गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और कोतवाली मुखानी पुलिस को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी ने पूरे घटनाक्रम की स्वयं निगरानी की और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

छह घंटे के भीतर चारों आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मामले में संलिप्त चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी लगातार पुलिस कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे। उनके निर्देशों पर मुखानी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में महिलाओं, बालिकाओं और नाबालिग बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्रवाई करेगी।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों और बच्चियों के साथ अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है। बाल अपराधों और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार के गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मुखानी में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा और युवाओं के बीच सक्रिय आपराधिक गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।

यह भी पढ़ें :  दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: 15 वर्षीय किशोर की हत्या, दोस्तों पर लगा आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.