हल्द्वानी। हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कुँवरपुर में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गोलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई और इसमें कौन-कौन से वाहन शामिल थे, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

लगातार हादसों से उठ रहे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

गोलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला कब थमेगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब प्रभावी कदम उठाएंगे?

अब जरूरत है कि संबंधित विभाग दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त करें, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़ें :  नानकमत्ता साहिब में 15 दिवसीय दीपावली मेले का भव्य शुभारंभ, 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.